भावना ठाकुर,
27 जून / सोलन।
जिला सोलन की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और सफल कार्रवाई करते हुए 3 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना धर्मपुर में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस चौकी डगशाई की टीम ने 25 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांधी ग्राम सड़क से आ रहे एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण तंवर (31 वर्ष), पुत्र श्री चमन लाल, निवासी गाँव ढिल्लों, डाकघर सुल्तानपुर, तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस थाना धर्मपुर में इस संबंध में FIR No. 101/2026 दिनांक 25.06.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत पाबंद किया गया है।
जांच के दौरान पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद की गई हेरोइन आरोपी ने कहाँ से प्राप्त की थी तथा इसे किस उद्देश्य से लाया गया था। साथ ही, आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह ज्ञात किया जा सके कि वह पूर्व में भी किसी मादक पदार्थ तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है।
पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम लगातार जारी रखे हुए है। मामले में आगामी जांच जारी है।








