Home डेली न्यूज़ सिर्फ झूठ और साजिश के भरोसे सरकार चलाना चाह रहे मुख्यमंत्री :...

सिर्फ झूठ और साजिश के भरोसे सरकार चलाना चाह रहे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

4
0

– वीबी-जी राम जी के नाम पर झूठ बोलकर प्रदेश के हितों को दांव पर लगा रही है सरकार

– बोले, वीबी-जी राम जी एक्ट में साफ है कि किसी भी हालत में मानदेय मनरेगा से कम नहीं हो सकता

भूपेंद्र ठाकुर,

27 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) को लेकर लगातार झूठ बोल रही है और अफवाह फैला रही है। सरकार के इस कदम से सिर्फ प्रदेश का नुकसान होगा। समय के साथ योजनाओं का बेहतर होना तथा उनके लक्ष्य और अधिक दूरगामी होना अच्छी बात है। लेकिन वीबी-जी राम जी में सरकार की जवाबदेही, रोजगार की पारदर्शिता, रोजगार के अधिकार, काम के भुगतान और रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी के प्रावधान हैं, भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खत्म हो रहें हैं, इसी बात से सुक्खू सरकार परेशान है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वीबी-जी राम जी 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देता है। किसी भी व्यक्ति को, जो काम करने का इच्छुक है, उसे रोजगार मिले, इसकी व्यवस्था इस कानून के तहत की गई है। रोजगार पाने की अर्हता केवल काम करने की इच्छा है। केंद्र सरकार पहले निर्माण कार्य (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट) का 75 प्रतिशत वहन करती थी, जिसे अब बढ़ाकर 90 प्रतिशत कर दिया गया है। हिमाचल समेत अन्य पहाड़ी राज्यों के लिए यह 15 प्रतिशत की वृद्धि है। कार्यस्थल पर यदि किसी भी व्यक्ति के साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा। 15 दिनों के भीतर भुगतान न होने पर ब्याज सहित भुगतान की बाध्यता तय की गई है। कार्डधारक को रोजगार न मिलने की स्थिति में भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार ने प्रशासनिक शुल्क को बढ़ाकर 6 प्रतिशत से 9 प्रतिशत कर दिया है। इसके बाद भी इस योजना का विरोध सिर्फ राजनीतिक विद्वेष के कारण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here