Home क्राइम शिमला के झांकड़ी में शमशान घाट के पास मिला संदिग्ध शव, मृतक...

शिमला के झांकड़ी में शमशान घाट के पास मिला संदिग्ध शव, मृतक के छोटे भाई ने कबूला शराब पीकर की हत्या

11
0

भूपेंद्र ठाकुर

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला, 31 मार्च।

थाना झांकड़ी क्षेत्र में राई खड्ड स्थित शमशान घाट के समीप एक व्यक्ति का संदिग्ध शव मिलने का मामला सामने आया है। शिमला पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी और बिना देरी के अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 30 मार्च 2026 को सुबह थाना झांकड़ी को सूचना मिली कि राई खड्ड के शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ काकू (उम्र 35 वर्ष), निवासी गांव सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई।

शरीर पर चोट और खून के निशान

प्रारंभिक निरीक्षण में मृतक के शरीर, मुंह एवं आसपास चोटों और खून के निशान मिले, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। इस पर थाना झांकड़ी में अभियोग संख्या 24/2026, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण एसएफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की विशेषज्ञ टीम की उपस्थिति में किया गया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराहन भेज दिया गया है।

छोटे भाई ने कबूला जुर्म

पुलिस ने मृतक के छोटे भाई विक्रम (उम्र 34 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सबीर दास, निवासी गांव व डाकघर सराहन, तहसील रामपुर, जिला शिमला को प्रारंभिक संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण तथा विस्तृत पूछताछ के बाद उसकी संलिप्तता सामने आने पर विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम ने अपने भाई अनिल के साथ बैठकर शराब पीने के दौरान पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। मामले में जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here