Home क्राइम शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

13
0

भूपेंद्र ठाकुर,

08 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला की टीम ने चिट्टा/हेरोइन की बरामदगी के संबंध में कार्रवाई की है। दिनांक 07.10.2026 को स्पैशल सैल शिमला की पुलिस टीम द्वारा घनाहट्टी के नलहट्टी क्रॉसिंग के समीप एक वाहन में बैठे तीन व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान यशपाल ठाकुर पुत्र धनी राम ठाकुर, तहसील एवं जिला बिलासपुर, आयु 25 वर्ष, ललित कुमार तहसील अर्की, जिला सोलन, आयु 34 वर्ष तथा निकिता दत्त पुत्री शिवदत्त, तहसील एवं जिला शिमला, आयु 26 वर्ष के कब्जे से कुल लगभग 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में FIR No. 213/2026 दिनांक 07.10.2026, धारा 21 एवं 29 ND&PS Act के तहत पुलिस थाना वेस्ट शिमला में मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here