Home हिमाचल प्रदेश अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी

38
0
himachal

मंडी,  7 फरवरी।

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के दौरान जिला प्रशासन मंडी द्वारा फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 23 फरवरी को दोपहर 3 बजे तक आमंत्रित की गई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

bharat mata ad

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक विरासत, देव आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज, धार्मिक आस्था, जनजीवन तथा मंडी के प्राकृतिक और ऐतिहासिक सौंदर्य को छायाचित्रों के माध्यम से संजोना है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के शौकिया एवं पेशेवर फोटोग्राफर भाग ले सकते हैं तथा प्रतिभागी अधिकतम दो थीम में अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन थीम निर्धारित की गई हैं। पहली थीम फोटो निबंध है, जिसमें मंडी शिवरात्रि से जुड़ी किसी विशेष कहानी पर आधारित 5 से 7 तस्वीरों का क्रमबद्ध सेट तथा अधिकतम 150 शब्दों का विवरण देना होगा। दूसरी थीम स्ट्रीट फोटोग्राफी है, जिसमें श्रद्धालुओं की भावनाएं, मेले के दृश्य तथा देव जुलूसों से जुड़े सहज क्षणों पर आधारित अधिकतम दो तस्वीरें भेजी जा सकती हैं। तीसरी थीम लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज है, जिसमें मंडी की धार्मिक एवं धर्मनिरपेक्ष वास्तुकला, पर्वतीय परिदृश्य, नदी घाटियां, उपजाऊ मैदान तथा प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाने वाली अधिकतम दो तस्वीरें स्वीकार की जाएंगी।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि डिजिटल प्रविष्टियां उच्च गुणवत्ता की जेपीईजी अथवा रॉ फॉर्मेट में ईमेल के माध्यम से mandidtdo@gmail.com

 पर भेजी जाएंगी। सभी फोटो मंडी जिला क्षेत्र में ली गई, मौलिक, अप्रकाशित तथा एआई जनरेटेड नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, फोटो शीर्षक, फोटो लेने की तिथि तथा पहचान के लिए आधार कार्ड की स्कैन प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि सभी स्वीकार्य प्रविष्टियों की फोटो प्रदर्शनी सेरी मंच पर आयोजित की जाएगी तथा प्रतियोगिता की प्रविष्टियों का मूल्यांकन उपायुक्त मंडी द्वारा नामित जूरी पैनल द्वारा किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया: मुख्यमंत्री

उपायुक्त ने बताया कि फोटो निबंध श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 15000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 10000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं स्ट्रीट फोटोग्राफी और लैंडस्केप्स एवं हेरिटेज श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

 उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिले सहित प्रदेश एवं देशभर के फोटोग्राफी प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here