Home राजनीतिक नई नई शब्दावली से अपने जनविरोधी निर्णयों को छुपाने का काम कर...

नई नई शब्दावली से अपने जनविरोधी निर्णयों को छुपाने का काम कर रही है कांग्रेस : बिंदल

132
0
Congress
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के आर्थिक मानचित्र पर एक उभरती महाशक्ति के रूप में अपनी पहचान दर्ज करवा रहा है।

हिमाचल समय, शिमला, 13 जुलाई।

भाजपाप्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश के हितों के ऊपर कुठाराघात कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic
tapan add

कोटखाई में वन भूमि अतिक्रमण के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई, बड़े बागवानों को चौंकाने वाला झटका

बिंदल ने मुख्यमंत्री पर मोर्चा खोलते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह की सरकार ने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में स्थित कृषि विश्वविद्यालय की सैकड़ों बीघा जमीन वो प्राइवेट लोगों को देने का निर्णय करके हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत को एक बहुत

बड़ा धक्का पहुंचा। जमीन के हक में समाज खड़ा हुआ, समाज ने आंदोलन किया। परंतु सरकार की कान पर जूं नहीं रेंगी और आज तक इस बात का जवाब नहीं आया कि कौन सी ऐसी वजह है

जिसके कारण वो महत्वपूर्ण जमीन वो प्राइवेट सेक्टर में देने का निर्णय किया और हिमाचल को उसका क्या लाभ होने वाला है ? बिंदल ने कहा कि जबकि वो एक शानदार विश्वविद्यालय है और इस कार्य को आगे बढ़ने की बहुत सारी संभावना है।

बिंदल ने कहा कि इसके बाद अब एक और निर्णय कर दिया जिसके अंदर हिमाचल प्रदेश के और बेहतरीन टूरिज्म डिपार्टमेंट के होटल्स को प्राइवेट सेक्टर में देने का निर्णय,

उस हैरान करने वाले निर्णय के अंदर जो टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन है वो कुछ बोल रहे हैं और पूर्व में लीडर ऑफ अपोजिशन रहे उन्होंने इस असमाजिक निर्णय का डट के विरोध किया था।

बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस निर्णय बारे कह रहे हैं कि नहीं हम तो वैसे ही इन होटल को आगे दे रहे हैं और सरकार इसके बारे विचार कर रहे हैं। जबकि कैबिनेट के अंदर 28 जून को निर्णय करके

और उस कैबिनेट के निर्णय को पब्लिक नहीं किया , उसको छुपा करके रखा की यह निर्णय जनता के ध्यान में ना आया। बड़ा सवाल यह है कि प्राइवेटाइजेशन क्यों कर रहे है सुक्खू ?

बिंदल ने कहा कि यह सरकार निरंतर स्कूल बंद कर रही है, स्कूलों को ताले लगा रही है और ताला लगाते हुए एक नया शब्द इन्होंने प्रयोग किया है।

EKANT AD

हम बंद नहीं कर रहे, हम तो स्कूल को मर्ज कर रहे हैं। अब वो ताला किसको लग रहा है? स्कूल तो बंद हो ही रहा है, उसको मर्ज कर रहे हैं। इसी तरह से होटलों को बेचने के काम में लगी है सरकार।

लाहौल की चोटियों पर डेढ़ महीने बाद बर्फबारी, प्रदेश कई जिलों में भारी बारिश से तबाही

सीएम कह रहे है कि होटल को लीज पर दे रहे हैं। यह नए-नए शब्दावली ढूंढ के हिमाचल प्रदेश के हितों के ऊपर कुठाराघात किया जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

chilli chatkara ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here