Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: नेरवा में सेब के बगीचे में 2185...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: नेरवा में सेब के बगीचे में 2185 अफीम के पौधे नष्ट किए

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना नेरवा की टीम ने गश्त के दौरान एक सेब के बगीचे में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया।

गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता
दिनांक 22 मई, 2026 को पुलिस थाना नेरवा की टीम गश्त एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी पर थी। इसी दौरान ग्राम डोखरा के समीप एक सेब के बगीचे में संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। जब पुलिस कर्मियों ने बारीकी से निरीक्षण किया तो वहां अवैध रूप से अफीम (पॉपी) की खेती की जा रही थी।

2185 पौधे, 10 नमूने के लिए कब्जे में
पुलिस टीम ने मौके पर करीब 20 बिस्वा भूमि में कुल 2185 अफीम के पौधे पाए। नियमानुसार 10 पौधों को नमूने के तौर पर कब्जे में लिया गया। वहीं, शेष 2175 पौधों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

मामला दर्ज, भूमि स्वामी के खिलाफ होगी कार्रवाई
पुलिस थाना नेरवा में अभियोग संख्या 23/2026 दिनांक 22.05.2026 के तहत धारा 18 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण (जांच) शुरू कर दी गई है। उक्त भूमि की डिमार्केशन (सीमांकन) के लिए संबंधित विभाग को आवेदन किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद भूमि स्वामी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध खेती या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here