Home हिमाचल प्रदेश हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, सोलन में एसआईयू की बड़ी...

हेरोइन के साथ तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, सोलन में एसआईयू की बड़ी कार्रवाई

32
0
Himachal Police SIU
सोलन जिले में एसआईयू ने सनवारा टोल प्लाजा पर कार्रवाई करते हुए 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हिमाचल समय, सोलन, 07फरवरी ।

सोलन, 04 फरवरी (हि.प्र.)। जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने सनवारा टोल प्लाजा पर एक बड़ी नशा तस्करी के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 18.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी

bhushan ad

पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी, 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने सनवारा टोल प्लाजा पर नाकाबंदी लगाई। जांच के दौरांत एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार तीन युवकों से बरामद हुई सामग्री की फील्ड टेस्ट में हेरोइन पाए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम सचिन राठौर (27 वर्ष), नवनीत उर्फ सन्नी (29 वर्ष) दोनों गाँव पुन्दर, जिला शिमला, तथा मनीष कुमार (25 वर्ष) गाँव चौकर, जिला सिरमौर के रूप में दर्ज हुए हैं।

इस संबंध में थाना सदर, सोलन में एफआईआर क्रमांक 35/2026 धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज की गई है। अन्वेषण के दौरांत संलिप्त कार भी जब्त कर ली गई है। तीनों आरोपियों को 04 फरवरी को न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड हासिल की गई है।

पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here