भूपेंद्र ठाकुर,
21 अप्रैल/शिमला।
जेईई मेन के परिणाम में विद्यापीठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के कई छात्रों ने उत्कृष्ट परसेंटाइल हासिल कर अपनी मेहनत और अनुशासन का लोहा मनवाया है।
विद्यापीठ सुंदरनगर केंद्र के छात्र पार्थ शर्मा ने 99.55 परसेंटाइल हासिल कर संस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल के अक्षत ठाकुर ने 99.42 परसेंटाइल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
अन्य सफल छात्रों में मृदुल (98.02%), ऋत्विक (97.81%), पार्थ (ड्रॉपर) (97.61%), सानिया (97.45%), इशांत (97.3%), देवंश (95.6%), अक्षत (95.57%) और संयश (95.21%) शामिल हैं। इसके अलावा हर्षित, कृतज्ञ, अर्णव, मान्या, गितांश, सात्विक, दामोदर, रावित मिन्हास, हितेश, पार्थ पंवार, यशिता, प्रज्वल और अंकित ने 90 से 95 परसेंटाइल के बीच अंक प्राप्त किए।
विद्यापीठ ग्रुप के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजी. रविंद्र अवस्थी ने कहा कि संस्थान शुरुआत से ही छात्रों की मजबूत नींव पर विशेष ध्यान देता है। ये उत्कृष्ट परिणाम शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का फल है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करेंगे।
प्राप्त परिणामों से संस्थान में खुशी का माहौल है, सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।







