Home हिमाचल प्रदेश थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु...

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा

44
0
himachal

मंडी, 7 फरवरी।

उपमंडल थुनाग और गोहर में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थुनाग उपमंडल में पशु मित्रों के 4 रिक्त पदों तथा गोहर उपमंडल में 5 रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों में अपने संसाधनों से 26,683 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया: मुख्यमंत्री

APEEX AD

इसके तहत थुनाग उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 12 फरवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली के खेल मैदान में आयोजित होगी, जबकि गोहर उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 13 फरवरी को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बासा के मेला ग्राउंड, ख्योड़ में करवाई जाएगी।

आरआईडीएफ के तहत किया गया 758.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान: मुख्यमंत्री

पशु मित्र संलग्नता समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। 

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here