Home क्राइम NDPS Act के मामले में फरार आरोपी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

NDPS Act के मामले में फरार आरोपी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

6
0

भूपेंद्र ठाकुर,

24 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना सदर की टीम ने NDPS Act के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अभियोग संख्या 158/2023, दिनांक 27.10.2023, अधीन धारा 21 NDPS Act में वांछित आरोपी किशन चौहान पुत्र श्री चमन लाल, निवासी करसोग, जिला मण्डी (हि.प्र.), उम्र 34 वर्ष को माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, शिमला द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर दिनांक 23.07.2026 को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि उक्त मामले में आरोपी के कब्जे से 06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई थी, जिसके संबंध में पुलिस द्वारा चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। विचारण के दौरान आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

पुलिस थाना सदर की टीम ने आरोपी को गांव खाडौनी, तहसील करसोग, जिला मण्डी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को नियमानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय, शिमला के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला शिमला पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय द्वारा जारी वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर ऐसे मामलों में विधि के प्रभावी प्रवर्तन हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here