Home ट्रेंडिंग शिमला में चमयाना फोरलेन पर लैंडस्लाइड से यातायात ठप, मलबा हटाने का...

शिमला में चमयाना फोरलेन पर लैंडस्लाइड से यातायात ठप, मलबा हटाने का कार्य जारी

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

10 अगस्त /शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला जिले में चमयाना फोरलेन के समीप अचानक लैंडस्लाइड होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे यातायात की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। इस घटना के बाद वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन में काफी परेशानी उत्पन्न हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुँचे और उन्होंने तुरंत पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत कराया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की मशीनरी मौके पर पहुँच गई और मलबा हटाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया। फिलहाल यह कार्य प्रगति पर है, और पुलिस द्वारा मौके पर यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मलबा पूरी तरह हटाने के बाद ही सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर सावधानी बरतें, अनावश्यक रुकने से बचें और तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके और राहत कार्यों में बाधा न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here