भूपेंद्र ठाकुर,
07 सितंबर / शिमला।
शिमला पुलिस ने ठियोग क्षेत्र में दर्ज मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीनों अभियोगों में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है।
पुलिस चौकी फागू ने आरोपी अभिषेक चौहान (पुत्र श्री ओम प्रकाश चौहान) को गिरफ्तार किया है। वह गांव चमेरा, डाकघर रावला क्यार, तहसील कोटखाई, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश का निवासी है और उम्र 26 वर्ष है।

यह गिरफ्तारी अभियोग संख्या 115/2026 (दिनांक 16.08.2026) में की गई है, जो धारा 309(2), 351(2), 324(2) BNS एवं 25-54-59 Arms Act के तहत दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी को आज (07.09.2026) माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में आगामी जांच जारी रखे हुए है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।








