Home राजनीतिक तीन साल का जश्न या तीन साल की ठगी? : डॉ राजीव...

तीन साल का जश्न या तीन साल की ठगी? : डॉ राजीव बिंदल

60
0
#PMKisanSammanNidhi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल

हिमाचल समय, शिमला, 10 दिसंबर ।

शिमला : कांग्रेस सरकार ज़ब नई नवेली थी तो कर्ज लिया और प्रदेश को मर्ज दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 11 दिसंबर को मंडी में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन वर्ष पूरे होने के कार्यक्रम पर करारा हमला बोला।

Jeevan Ayurveda Clinic

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री 9 से 11 दिसम्बर तक मंडी के दौरे पर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को खुद समझ नहीं आ रहा कि जश्न किस बात का मनाया जाए, इसलिए पहले इसे “जश्न” कहा, और जब जनता ने सवाल पूछा तो इसका नाम बदलकर “ संकल्प” रख दिया। नाम बदलने से तीन साल की नाकामियां नहीं बदलतीं। यह सिर्फ जनता की आंख में धूल झोंकने की कांग्रेस की नई चाल है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री और बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान हिमाचल की पवित्र देवभूमि पर खड़े होकर बड़े-बड़े संकल्प, गारंटियां और वादे किए थे। कहा गया था पहली कैबिनेट में 28 लाख बहनों को ₹1500, पहली कैबिनेट में 1 लाख सरकारी नौकरियां, 5 लाख रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त

बिजली, ₹100 लीटर दूध, 700 करोड़ बेरोजगारों के लिए और जाने कितनी गारंटियां। प्रदेश की जनता ने इन वादों पर विश्वास कर कांग्रेस को सत्ता दी। लेकिन तीन साल बाद भी इन संकल्पों में से एक भी पूरा नहीं हुआ। कांग्रेस के वादे हवा-हवाई साबित हुए।

बिंदल ने कहा कि तीन साल से प्रदेश का हर वर्ग पीड़ा में है। बेरोजगार युवा आज भी सड़कों पर धरने दे रहे हैं। कर्मचारी,आउटसोर्स, टेंपरेरी, रिटायर्ड सब अपने अधिकारों के लिए आंदोलनरत हैं। बहनें आज भी अपने खाली बटुए दिखाकर पूछ रही हैं

कि उनकी गारंटियों का क्या हुआ? किसान बदहाली से जूझ रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने जनता को उम्मीदें दिखाकर सत्ता तो ले ली, लेकिन तीन साल तक उनका एक भी संकल्प पूरा नहीं किया। ऐसे में “नया संकल्प” जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन साल में 40,000 करोड़ का नया कर्ज लेकर कुल कर्ज का आंकड़ा 1 लाख करोड़ के पार पहुंचा दिया। यह सरकार विकास कार्य बंद कर चुकी है, संस्थान बंद कर चुकी है,

और 1.5 लाख सरकारी पदों को खत्म कर चुकी है। बार-बार पैसा न होने का बहाना बनाती है, लेकिन अपने जश्नों, कार्यक्रमों और प्रचार के लिए जनता के खून-पसीने के पैसे को बेहिसाब उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कर्ज और कुप्रबंधन की जिम्मेदारी से कांग्रेस किसी भी हाल में बच नहीं सकती।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि “नया संकल्प” वास्तव में कांग्रेस सरकार की तीन साल की विफलताओं को कैमोफ्लाज, छुपाने और कवर-अप करने का प्रयास है। जब काम नहीं किया, जब वादे पूरे नहीं हुए,

जब जनता हर मोर्चे पर ठगी महसूस कर रही है, तब कांग्रेस सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए सरकारी धन को पार्टी के प्रचार में झोंक रही है। डॉ. बिंदल ने कहा “माले मुफ्त, दिले बेरहम… पैसा जनता का और जश्न कांग्रेस का!” यह प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा है।

शिमला से महज 40 किमी दूर स्थित है प्राचीन शिव तांडव गुफा, यहां स्वयंभू शिवलिंग की होती है पूजा

डॉ. राजीव बिंदल ने स्पष्ट कहा कि हिमाचल की जनता अब कांग्रेस के झूठे संकल्पों से गुमराह होने वाली नहीं है। तीन साल की बरबादी, बदहाली और विश्वासघात का कठोर जवाब जनता अपनी मेहनत के वोट से देगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here