हिमाचल समय न्यूज़,
07 नवंबर / मंडी।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिलावासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है।

अपने शुभ संदेश में उपायुक्त ने कहा कि दीपावली का त्यौहार अपनी अध्यात्मिक ऊर्जा से समस्त जनों के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व लोगों को एकता, सद्भावना और भाईचारे का भी संदेश देता है। उन्होंने जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए सभी से इस त्यौहार को पारंपरिक रीति एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाने का आह्वान किया है।








