Home डेली न्यूज़ सिरमौर में पूरे गांव की तरफ आ रही है पहाड़ी, 28 परिवार...

सिरमौर में पूरे गांव की तरफ आ रही है पहाड़ी, 28 परिवार बेघर

106
0
#HomelessFamilies
अंगड़ीवाला गांव में करीब 100 लोग अपनी रातें बैठकर गुजार रहे हैं सूर्यास्त होते ही यह परिवार अपने घर छोड़कर टेंट में रहने के लिए चले जाते हैं।

अनूप ठाकुर ,नाहन, 23 अगस्त।

नाहन मंडल के तहत आने वाले मात्तर पंचायत के 28 परिवार रातों-रात बेघर हो गए। अंगड़ीवाला गांव में करीब 100 लोग अपनी रातें बैठकर गुजार रहे हैं सूर्यास्त होते ही यह परिवार अपने घर छोड़कर टेंट में रहने के लिए चले जाते हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

BBN औद्योगिक क्षेत्र में भीषण बाढ़, NH 105 नदी में तब्दील,सैकड़ों फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तीन दिनों पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद अंगड़ीवाला गांव में पूरी पहाड़ खिसकनी शुरू हो गई इसके बाद इस पूरे गांव के लोग काफी अधिक डरे हुए हैं।

इस गांव के सभी 28 घरों में दरारें आ चुकी हैं और अधिकतर घर गिरने की कगार पर हैं अब हालात यह है कि गांव के लोग या तो टेंट में रह रहे हैं या फिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर खोल में रहने के लिए मजबूर हैं

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्ष 2023 में हुई मूसलाधार बारिश के बाद ही इस पूरे क्षेत्र में खतरा पैदा हो गया था सरकार की तरफ से कई नेता और अधिकारी आए लेकिन उन्हें आज तक कोई सुरक्षित जगह मुहैया नहीं करवाई गई।

ग्रामीणों में इतना अधिक रोषा है कि वह अपनी मांगों को लेकर अब धरना प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार हैं। सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि बेघर लोगों को घर बनाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जा रही है

लेकिन इन परिवारों को अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली। ग्रामीणों ने रो रो कर कमरे के सामने अपनी दुख भरी दास्तां सुनाई है।

डा. यशवंत सिंह परमार समारोह आयोजन समिति ने विधानसभा में पारित भारत रत्न मिलने के प्रस्ताव की करी सराहना

हैरानी की बात है कि अंगड़ी वाला गांव के लोगों की यह दुख भरी दास्तान अभी तक सरकार और प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंची।

अंगड़ी वाला गांव में एक बहुत बड़ी पहाड़ी लगातार खिसक कर गांव की तरफ आ रही है जिसकी वजह से यहां के पूरे गांव पर खतरा मंडराया हुआ है और ग्रामीणों की घरों के साथ-साथ जमीनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here