Home डेली न्यूज़ डा. यशवंत सिंह परमार समारोह आयोजन समिति ने विधानसभा में पारित भारत...

डा. यशवंत सिंह परमार समारोह आयोजन समिति ने विधानसभा में पारित भारत रत्न मिलने के प्रस्ताव की करी सराहना

131
0
#HimachalNirmata
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न मिलने के प्रस्ताव का डाॅ. यशवंत सिंह परमार स्मृति समारोह आयोजन समिति हिमाचल प्रदेश ने स्वागत किया गया

हिमाचल समय, सोलन, 23 अगस्त।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री व हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न मिलने के प्रस्ताव का डाॅ. यशवंत सिंह परमार स्मृति समारोह आयोजन समिति हिमाचल प्रदेश ने स्वागत किया गया है।

BBN औद्योगिक क्षेत्र में भीषण बाढ़, NH 105 नदी में तब्दील,सैकड़ों फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Jeevan Ayurveda Clinic

समिति ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी की बहुत अच्छी पहल थी

जिसकी मुख्यमंत्री सहित सभी 68 विधायकों ने पैरवी की व विधानसभा मंे प्रस्ताव पारित हुआ कि डाॅ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न मिलना चाहिए ।

समिति के अध्यक्ष बलदेव चौहान ने बताया कि वह लम्बे अरसे से इस मांग को कर रहे थे। अब जाकर यह मांग सिरे चडते नजर आ रही है।

हमारे संवाददाता से बात करते हुए डाॅ. यशवंत सिंह परमार स्मृति समारोह आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव चौहान ने प्रस्ताव पारित करने के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी 68 विधायकों का आभार व्यक्त किया है।

जिले में 52 नए मतदान केन्द्र प्रस्तावित, संख्या बढ़कर होगी 1269

बलदेव चौहान ने बताया कि इसके लिए वह आगे भी प्रयास करेंगे व राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार से डाॅ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न देने की मांग करेंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here