Home डेली न्यूज़ कुमारहट्टी में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, संगठन को मजबूती का संकल्प

कुमारहट्टी में युवा मोर्चा का शक्ति प्रदर्शन, संगठन को मजबूती का संकल्प

61
0
BJP Yuva Morcha Kumarhatti
युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के उपलक्ष्य में आज कुमारहट्टी में आदरणीय रणजीत (रिचु) जी की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिमाचल समय, सोलन, 06 जनवरी ।

युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने के उपलक्ष्य में आज कुमारहट्टी में रणजीत (रिचु) की अध्यक्षता में युवा मोर्चा के समर्पित एवं जुझारू कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

शीतलहर का कहर जारी, हिमाचल में पारा माइनस में; अटल टनल की ओर यातायात रोका

इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुन्नी शुक्ला , प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार, युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ने तथा आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक

मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।

इस अवसर पर जिला सोलन सहकारिता प्रकोष्ठ के सह-योजक यशपाल ठाकुर , युवा मोर्चा धर्मपुर मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा , सोलन ग्रामीण अध्यक्ष मंगलेश , युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर सहित दिनकर कुमार, अरुण महत, चिराग मेहता, मोंटी, विनय, धीरज, सौगत एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 12 जनवरी तक पुनः आवेदन मांगे

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, जनता के बीच भाजपा की नीतियों को प्रभावी ढंग से रखने तथा आने वाले समय में हर मोर्चे पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह आयोजन युवा शक्ति की एकजुटता, संगठनात्मक अनुशासन एवं भाजपा की बढ़ती जनस्वीकृति का स्पष्ट संदेश देता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here