Home मौसम शीतलहर का कहर जारी, हिमाचल में पारा माइनस में; अटल टनल की...

शीतलहर का कहर जारी, हिमाचल में पारा माइनस में; अटल टनल की ओर यातायात रोका

37
0
weather Himachal

हिमाचल समय, शिमला, 06 जनवरी ।

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी भागों में घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते सुरक्षा उपायों के तहत अटल टनल की ओर यातायात रोक दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

उचित मूल्य की दुकानों के लिए 12 जनवरी तक पुनः आवेदन मांगे

लाहौल-स्पीति के ताबो में रात का तापमान माइनस 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला का रात का तापमान भी लगातार गिर रहा है। सोलन का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज हुआ है।

चंबा और लाहौल-स्पीति की चोटियों पर बर्फबारी हुई। अटल टनल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी से सड़क की हालत खराब होने के कारण, पुलिस ने सोलंग बैरियर से अटल टनल की ओर दोपहिया व सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कोहरे के चलते दिल्ली से ऊना आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से पहुंची।

मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को शैक्षणिक भ्रमण पर किया रवाना

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 11 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में और 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा समेत कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here