
हिमाचल समय, सोलन, 11 जुलाई।
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में 10 जुलाई, 2025 को सी. बी.एस. ई.सी.ओ. ई. पंचकूला के सहयोग से STEM DLD (Expert-Led Discussion) का आयोजन किया गया।

CM ने सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया
कार्यक्रम का उद्देश्य STEM साक्षर समाज का निर्माण, वैज्ञानिक दक्षता में वृद्धि एवं 21वीं सदी के कौशलों का विकास था।कार्यशाला वक्ता रहे में डॉ. अवनीश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, सोलन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,
कुमारहट्टी और डॉ. सुशील कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, योगानंद स्कूल ऑफ एआई, कंप्यूटर एवं डेटा साइंसेज़, शूलिनी विश्वविद्यालय, सोलन ने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में शिक्षकों ने यह जाना कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अभियांत्रिकी और कंप्यूटर विषयों को एकीकृत (इंटीग्रेट) रूप में कैसे पढ़ाया जाए। यह सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा जिसमें विशेषज्ञों ने विषयों के आपसी संबंधों को सरल भाषा
में समझाया। द्वितीय सत्र में शिक्षकों ने वैदिक गणित (Vedic Maths) के विषय में सीखा। यह सत्र अत्यंत रोचक और संवादात्मक (इंटरऐक्टिव) रहा।
शिक्षकों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वैदिक गणना की तकनीकों को समझा। सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई, जिससे वातावरण में सीखने का जोश और भी बढ़ गया।
कार्यक्रम के अंत में दोनों विशेषज्ञों से पौधारोपण करवाया गया, जिससे इस दिन को स्मृतियों में चिरस्थायी बनाने का संदेश दिया गया।
विद्यालय शिक्षकों और अन्य स्कूलों से आए शिक्षकों ने भी इस पहल में भाग लिया और अपने आस -पास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
प्लास्टिक का पहाड़ बनने नहीं देगा हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन…
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लखविंदर कौर अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में दोनों विशेषज्ञों का धन्यवाद करते हुए कहा:
“हमारा प्रयास रहा है कि हमारे विद्यार्थियों को उत्कृष्ट ज्ञान एवं कौशल प्राप्त हों। यह चर्चा STEM शिक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है । हम CBSE-COE पंचकूला तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।”
विद्यालय प्रबंधन ने STEM शिक्षा को सशक्त करने के लिए यह आयोजन कर यह संदेश दिया कि गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल परंपरा के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान एवं नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com






