भूपेंद्र ठाकुर,
11 अगस्त / रोहड़ू (शिमला)।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना रोहड़ू की टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया।
गुप्त सूचना के आधार पर चिड़गांव के बोटीनाला, कंडा रोड स्थित एक किराए के कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रवीन कुमार, निवासी गांव टिपरोली, तहसील जांगला, जिला शिमला, तथा उसके साथ मौजूद धीरेन्द्र सिंह पुत्र मुखन सिंह निवासी जांगला और रूपेश कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी चिरगांव के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।








