-मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कार्यों के लिए दो अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
हिमाचल समय संवाददाता,
24 अप्रैल/मंडी।
नगर निगम चुनाव 2026 के दृष्टिगत मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु सदर मंडी में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उप मंडल दंडाधिकारी, सदर मंडी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार नायब तहसीलदार, सदर मंडी रमेश शर्मा को एमसीएमसी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 94180-60505 है। इसके अतिरिक्त एपीआरओ मंडी विनोद वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी (एमसीएमसी) नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 70187-00897 है।
एमसीएमसी के माध्यम से चुनाव अवधि के दौरान मीडिया में प्रसारित सामग्री की निगरानी, विज्ञापनों के प्रमाणीकरण तथा आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।









