Home डेली न्यूज़ बागवानी मंत्री ने एम.पी.एम.सी. परवाणू संयंत्र का किया निरीक्षण

बागवानी मंत्री ने एम.पी.एम.सी. परवाणू संयंत्र का किया निरीक्षण

136
0
#HPMCParwanoo
राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोलन के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के फल विद्यायन संयंत्र का निरीक्षण किया।

परवाणू, 23 अगस्त।

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सोलन के परवाणू में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एच.पी.एम.सी.) के फल विद्यायन संयंत्र का निरीक्षण किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

सिरमौर में पूरे गांव की तरफ आ रही है पहाड़ी, 28 परिवार बेघर

बागवानी मंत्री ने फल विद्यायन संयंत्र में जूस तैयार करने के कार्य का अनुश्रवण किया और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।

bharat mata ad

उन्होंने सफाई, स्वच्छता एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. को अपने जूस एवं अन्य उत्पादों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है

और यह सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए कि उत्पादों की गुणवत्ता यथावत बनी रहे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि एच.पी.एम.सी. के परवाणू स्थित संयंत्र को सतत् क्रियाशील रखा जा रहा है।

BBN औद्योगिक क्षेत्र में भीषण बाढ़, NH 105 नदी में तब्दील,सैकड़ों फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उन्होंने इस अवसर पर ट्रांसपोर्टर एवं अन्य के साथ बातचीत की और विभिन्न समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने का आश्वासन दिया।

एच.पी.एम.सी. के अधिकारियों ने बागवानी मंत्री को संयंत्र में विभिन्न उत्पादों के उत्पादन, गुणवत्ता प्रबंधन, पैकेजिंग और उत्पाद ढुलाई की जानकारी दी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here