Home डेली न्यूज़ हिमाचल के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी, 26 अगस्त को फिर...

हिमाचल के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी, 26 अगस्त को फिर होगी भारी बारिश

103
0
weather Himachal

हिमाचल समय, शिमला, 23 अगस्त।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के छह जिलों—ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर—के कुछ इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, रविवार से बारिश की रफ्तार के कम होने का अनुमान है।

Jeevan Ayurveda Clinic

बागवानी मंत्री ने एम.पी.एम.सी. परवाणू संयंत्र का किया निरीक्षण

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अगस्त को केवल शिमला, मंडी और सिरमौर जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा।

dcp ad

25 अगस्त को पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का अनुमान है। इसके बाद 26 अगस्त को फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है और इस दिन कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर जिलों के लिए फिर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश से हुई क्षति: ताजामौसमी गतिविधियों के कारण प्रदेश में 316 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि 110 बिजली के ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

विभिन्न जिलों में हालात:

· कांगड़ा जिले में दोपहर तक अच्छी धूप निकली, लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद धर्मशाला में तेज बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में जिले में 31 घरों, 25 गोशालाओं, एक दुकान और एक रसोईघर को नुकसान पहुंचा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here