Home मौसम हिमाचल में मानसूनी तबाही जारी, 25 सितंबर तक विदाई की उम्मीद

हिमाचल में मानसूनी तबाही जारी, 25 सितंबर तक विदाई की उम्मीद

111
0
mosam ki pic

हिमाचल समय, शिमला, 17 सितम्बर।

हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में जून से जारी मानसूनी बारिश ने कहर बरपाना जारी रखा है। सितंबर माह का अधिकांश समय बीत जाने के बावजूद बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: हिमाचल प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

हालांकि, मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि 25 सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा से विदा हो जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में 23 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान है। हालांकि, 19 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक, मानसून की वापसी रेखा अब बठिंडा, फतेहाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा और भुज से होकर गुजर रही है।

धर्मपुर में आपदा, कई लोग लापता

इस बीच, मंडी जिले के धर्मपुर में मंगलवार रात भारी बारिश के कारण आई आपदा में पांच से छह प्रवासी मजदूरों के बह जाने की आशंका है। ये लोग रात में बस स्टैंड के पास देखे गए थे,

लेकिन तबाही के बाद से उनका कोई अता-पता नहीं है। इसी घटना में एक ट्रैवलर चालक और एक मेडिकल स्टोर संचालक भी लापता हैं। पुलिस लापता लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है।

4,595 करोड़ का नुकसान, सैकड़ों लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक भारी तबाही हुई है। 20 जून से 17 सितंबर तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 419 लोगों की मौत हो चुकी है,

जबकि 479 लोग घायल हुए हैं। अभी भी 45 लोग लापता हैं। इनमें से 182 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई है। संपत्ति के नुकसान का आकलन लगभग 4,595 करोड़ रुपये का है।

इस दौरान 587 पक्के और 934 कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 2,150 पक्के और 4,639 कच्चे मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

शूलिनी विवि के विधि छात्रों को अदालती अनुभव प्राप्त

583 दुकानें और 6,515 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस आपदा में 2,410 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here