Home डेली न्यूज़ भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण मंडी जिला में सभी शिक्षण...

भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण मंडी जिला में सभी शिक्षण संस्थान 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे

94
0
DC Mandi
उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन

मंडी, 3 सितम्बर।

उपायुक्त मंडी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व  देवगन ने बताया कि लगातार हो रही भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सचिव (शिक्षा) द्वारा 3 सितम्बर को जारी आदेश के

Jeevan Ayurveda Clinic

खेल बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक: डॉ. शांडिल

अनुपालन में जिला मंडी के सभी सरकारी व निजी महाविद्यालय, विद्यालय, डाइट, तकनीकी संस्थान, आईटीआई, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान तथा

dcp ad

आंगनवाड़ी केंद्र 7 सितम्बर तक बंद रहेंगे। इस अवधि के दौरान अध्यापक और गैर-शिक्षण स्टाफ को भी संस्थानों में उपस्थित होने से छूट दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह आदेश आवासीय शिक्षण संस्थानों, जैसे कि आईआईटी मंडी, लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक तथा अन्य चिकित्सा शिक्षा संस्थानों पर लागू नहीं होगा।

शिलाई NH707 पिछले 3 दिनों से बंद ,सड़क पर फंसे गुसाए लोगों ने लगाए मंत्री के मुर्दाबाद के नारे

ये संस्थान अपनी प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार कार्य करते रहेंगे।अपूर्व देवगन ने सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जहां संभव हो,

ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएं ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 7 सितम्बर तक प्रभावी रहेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here