Home हिमाचल प्रदेश कुंजाहल में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार शोकाकुल

कुंजाहल में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, परिवार शोकाकुल

107
0
himachal

हिमाचल समय, नालागढ़/सोलन, 08 जून।
कुंजाहल निवासी 21 वर्षीय अफ़ज़ल खान की शनिवार रात नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) के कारण मृत्यु हो गई। वह यूपी के खुशीनगर का मूल निवासी था

हिमाचल में अगले दो दिन तक साफ मौसम, 12 जून से पहाड़ों पर बारिश की संभावना

Jeevan Ayurveda Clinic

और अपने माता-पिता के साथ कुंजाहल में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

शनिवार को ईद के अवकाश के चलते अफ़ज़ल सुबह नमाज़ अदा कर घर लौटा। शाम 5 बजे वह अपनी माँ का मोबाइल लेकर कुंजाहल इलाके में घूमने निकला।

बलियाना क्षेत्र से किसी ने परिजनों को सूचना दी कि अफ़ज़ल नशे की हालत में बेहोश पड़ा है। परिवार उसे तुरंत घर ले आया।घर आने के बाद अफ़ज़ल कुछ देर बातचीत कर सो गया।

रात 9 बजे तक वह नींद में हाथ-पैर हिला रहा था, लेकिन 11 बजे तक उसकी सांसें तेजी से कम हो गईं।

परिजन उसे बद्दी सिविल अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पिता नूरुद्दीन अंसारी ने बताया: “वह चोरी छिपे नशा करता था। इसीलिए हम उसे घर से बाहर नहीं जाने देते थे।

एएसपी अशोक वर्मा ने कहा: “प्राथमिक जाँच में ओवरडोज की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि नशे का प्रकार क्या था और मौत का सही कारण क्या है।

दयानंद आदर्श विद्यालय में वैदिक मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

“अफ़ज़ल एक निजी कंपनी में मजदूर था। उसके माता-पिता भी स्थानीय कंपनी में कार्यरत थे। परिवार पिछले कुछ वर्षों से कुंजाहल में रह रहा था।

नशा नियंत्रण हेल्पलाइन (1800-11-0031) पर तत्काल संपर्क करें।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here