Home कल्चर लोक भवन में झारखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित

लोक भवन में झारखंड स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित

4
0

– हिमाचल प्रदेश में रह रहे झारखंड के निवासियों एवं विद्यार्थियों ने विशेष मिलन समारोह में भाग लिया

भूपेंद्र ठाकुर,

16 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता के निर्देशों के अनुरूप आज लोक भवन में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे झारखंड के नागरिकों एवं विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने प्रतिभागियों को हिमाचली टोपी एवं मफलर भेंट कर सम्मानित किया। झारखंड के निवासियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उपस्थित लोगों को अपने गृह राज्य की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत से परिचित करवाया।


संदीप भारद्वाज ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत लोक भवन में समय-समय पर विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजन आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने तथा एक-दूसरे की परंपराओं को समझने और उनका सम्मान करने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि रीति-रिवाजों, भाषाओं एवं परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद देशवासी एक साझा राष्ट्रीय पहचान के सूत्र में बंधे हुए हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को लोक भवन के ऐतिहासिक महत्व एवं विरासत के बारे में भी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here