
हिमाचल समय, मंडी, 29 जुलाई।
मंडी जिले में बुधवार को हुई भारी बारिश और बादल फटने के कारण भीषण तबाही हुई है। मंडी शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक आई बाढ़ ने कहर बरपाया, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
शूलिनी विवि में शिक्षा जगत में AI एकीकरण पर केंद्रित FDP का समापन
मंडी शहर के जेल रोड इलाके में पानी के तेज बहाव में बहने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम हैं:
- बलबीर सिंह (पिता कृष्ण सिंह)
- अमनप्रीत सिंह उर्फ सनी (पिता दर्शन सिंह)
- सपना (पति दर्शन सिंह)
- इसके अलावा, जेल रोड पर ही एक महिला का शव मलबे में दबी कारों के बीच से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया।
बादल फटने के बाद आई बाढ़ में दर्जनों छोटे-बड़े वाहन मलबे में दब गए या बह गए।जेल रोड, पैलेस कॉलोनी, जोनल अस्पताल और शहर के अन्य कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।
मलबे में फंसे कई लोगों को खिड़कियां तोड़कर सुरक्षित निकाला गया।पुलिस विभाग, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), होमगार्ड और अग्निशमन विभाग की टीमें घंटों से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
घायल दर्शन सिंह को इलाज के लिए मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मंडी सदर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों को आज बंद रखने का फैसला किया गया है।
घटनास्थल का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक सदर अनिल शर्मा, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट, कमिश्नर रोहित राठौर और एसपी मंडी साक्षी वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी
मौके पर पहुंचे।भयावह हालात के बीच शहरवासियों ने डर के साये में पूरी रात गुजारी। कई लोग अभी भी सदमे में हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
क्षतिग्रस्त इलाकों में मलबा हटाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को खोजने का काम चल रहा है।
राज्यपाल ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया
पूरी घटना से हुए नुकसान का आकलन अभी किया जाना बाकी है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








