Home क्राइम शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: 7 ग्राम हेरोइन और 85 नशीली गोलियों...

शिमला पुलिस को बड़ी सफलता: 7 ग्राम हेरोइन और 85 नशीली गोलियों के साथ तस्कर गिरफ्तार

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

08 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला को एक अहम कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 85 नशीली गोलियों/कैप्सूल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल शिमला को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरशल पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी जिला बिलासपुर (वर्तमान निवासी कुसुम्पटी, शिमला), अवैध रूप से चिट्टे का कारोबार करता है और तारादेवी-टुटू बाइफरकेशन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई देने आया हुआ है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर संदिग्ध स्थान पर दबिश दी। मौके पर हरशल मिला, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग से लगभग 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 85 नशीली गोलियां/कैप्सूल (ब्यूप्रेनोर्फिन, नालोक्सोन, मिर्टाज़ापीन और प्रीगैबलिन कैप्सूल) बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी इन मादक पदार्थों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या प्राधिकरण नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शिमला पश्चिमी में अभियोग संख्या 109/2026, दिनांक 06.06.2026 के तहत धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम एवं 18(C) ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी हरशल (उम्र 24 वर्ष) को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है कि वह कहां से मादक पदार्थों की सप्लाई लेता था और उसके संपर्क में अन्य कौन-कौन लोग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here