Home राजनीतिक तीन दिनों में 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार, 50 से...

तीन दिनों में 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार, 50 से अधिक फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल बने आकर्षण

65
0
Him MSME Fest 2026
हिम एमएसएमई फेस्ट–2026, जो शिमला के रिज मैदान में आयोजित किया गया, तीन दिनों में 20 लाख रुपये से अधिक का कारोबार करने में सफल रहा। इस दौरान 50 से अधिक फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल लगाए गए। इस आयोजन ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया, MSME उद्यमियों का समर्थन किया और उपभोक्ताओं को किफायती और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध करवाईं।

हिमाचल समय, शिमला, 06 जनवरी ।
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित हिम एमएसएमई फेस्ट–2026 के दौरान रिज मैदान स्थानीय उत्पादों के एक सशक्त ट्रेड सेंटर के रूप में उभरा। महोत्सव के तीन दिनों में यहां 30 लाख रुपये से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया, जो प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रति उपभोक्ताओं के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

आधार ऑपरेटरों एवं सुपरवाइजरों के लिए मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Jeevan Ayurveda Clinic
him ad

इस आयोजन में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनमें पहली बार फैक्ट्री आउटलेट स्टॉल्स को विशेष रूप से शामिल किया गया। इन स्टॉल्स पर उपभोक्ताओं को नामी और भरोसेमंद ब्रांड्स के उत्पाद सीधे फैक्ट्री दरों पर, बाजार मूल्य से कम कीमत पर उपलब्ध कराए गए। इस पहल से आमजन को गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं किफायती दरों पर मिलीं, वहीं स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रत्यक्ष विपणन का प्रभावी मंच प्राप्त हुआ।

महोत्सव में हैंडलूम, लेदर उत्पाद, खाद्य सामग्री, वुड प्रोडक्ट्स सहित विभिन्न श्रेणियों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉल्स पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने जमकर खरीदारी की, जिससे हिमाचल प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान और नया बाजार मिला। ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करते हुए इस आयोजन ने स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और उत्पादकों को सीधा उपभोक्ता संपर्क उपलब्ध कराया।

मंडी के अंतर्गत उपरोक्त क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में 07 जनवरी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

हिमाचल प्रदेश के लोकल प्रोडक्ट्स को प्रोत्साहित करने की इस पहल की उपभोक्ताओं, पर्यटकों और उद्यमियों ने खुलकर सराहना की तथा उद्योग विभाग की इस अभिनव पहल को MSME क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर डॉ. यूनुस, निदेशक उद्योग विभाग, ने आयोजन से जुड़े सभी उद्यमियों, सहभागियों और अधिकारियों को हिम एमएसएमई फेस्ट–2026 की शानदार सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल स्थानीय उत्पादों को सशक्त बाजार मिलता है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति, रोजगार सृजन और उद्यमिता विकास को भी नई दिशा मिलती है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here