Home डेली न्यूज़ मंडी के अंतर्गत उपरोक्त क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में 07 जनवरी...

मंडी के अंतर्गत उपरोक्त क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में 07 जनवरी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

33
0
Power

मंडी, 6 जनवरी।

सहायक अभियंता, विद्युत उप-मंडल-2, मंडी ई. सुनील शर्मा ने आज यहां बताया कि 07 जनवरी 2026 को रन्धाड़ा क्षेत्र के अंतर्गत तांदी, पतरौण, सीरम, बनायट, भुशाल एवं कोठीगैहरी फीडर में बिजली की लाइनों की मरम्मत तथा लाइनों के साथ लगे पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

आधार ऑपरेटरों एवं सुपरवाइजरों के लिए मेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इस कारण 07 जनवरी 2026 को उप-मंडल-2, मंडी के अंतर्गत उपरोक्त क्षेत्रों एवं आसपास के इलाकों में प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मण्डल साईगलू ई० विनीत ठाकुर ने आज यहां बताया कि  07 जनवरी और 08 जनवरी, 2026 को 22 KV तल्याहड़ फीडर में बिजली की तारों की मरम्मत व बिजली की तारों के साथ लगे पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जा रहा है ।

जिस कारण 07 जनवरी, 2026 और 08 जनवरी, 2026 को विद्युत उप-मण्डल साईगलू के अन्तर्गत अनुभाग साईगलू और गोखड़ा के गाँव साईगलू, नालसन, चलोह, देवनाल, कसाण, साई, पपराहल, धड़याणा, सदयाणा, बग्गी, गोखड़ा, बटाहर,

सेहली, थनौट, लोट गलू, तरयासल तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बाधित रहेगी । मौसम ख़राब होने के स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

pinee

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here