भावना ठाकुर,
17 जुलाई / सोलन।
पुलिस थाना परवाणू (जिला सोलन) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 12 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो वाहन की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 14.57 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।
आरोपियों की पहचान
- राहुल शर्मा (पुत्र घनानंद शर्मा, आयु 30 वर्ष)
- अभिषेक शर्मा (पुत्र सुभाष शर्मा, आयु 24 वर्ष)
दोनों गाँव धीरथ, डाकघर बनेठी, तहसील नाहन, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रहने वाले हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 व 29 के तहत FIR नंबर 87/26 दिनांक 08-07-2026 दर्ज की। घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
आरोपियों को आज (13 जुलाई) माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जाँच कर रही है। मामले में आगे की अन्वेषण जारी है।








