भूपेंद्र ठाकुर,
17 जुलाई / शिमला।
जिला शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। टीम ने 14 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चौकी शोघी के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी के बैग से लगभग 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

आरोपी की पहचान:
प्रीतम वर्मा – निवासी रामपुर, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश)
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीगढ़ से हेरोइन खरीदकर शिमला ला रहा है। तलाशी के दौरान बरामदगी के बाद आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत अभियोग संख्या 143/2026 दर्ज किया गया है।
आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है तथा आरोपी के अन्य संपर्कों व पूर्व रिकॉर्ड की भी छानबीन की जा रही है।








