भूपेंद्र ठाकुर,
03 नवंबर / शिमला।
शिमला पुलिस की पीओ सेल, उपमंडल रोहड़ू ने Negotiable Instruments Act (NI Act) की धारा 138 के तहत दर्ज मामले में उद्घोषित अपराधी (PO) यशपाल को गिरफ्तार किया है। यह मामला माननीय JMFC Court No. 2, रोहड़ू में Case No. 276/2021 के रूप में विचाराधीन है, जिसमें कुल ₹4,00,000 की विवादित राशि शामिल है।

उद्घोषित अपराधी यशपाल के विरुद्ध गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए उसे कानून के समक्ष लाया गया है। उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। शिमला पुलिस द्वारा उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कानून से बचकर चलने वाले व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में लाया जाए और न्यायालयों द्वारा जारी आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो।








