Home राजनीतिक नवाचार से प्रदेश में उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा

नवाचार से प्रदेश में उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा

29
0

-प्रदेश में औद्योगिक विकास को दिया जा रहा बल


भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

प्रदेश में उद्योग स्थापित करने तथा स्टार्ट-अप ईको सिस्टम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई नवाचार किए गए हैं। प्रदेश सरकार के इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित स्टार्ट-अप रैंकिंग के पांचवें संस्करण में हिमाचल को देश के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल किया गया है। हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 के सफल आयोजन से राज्य में स्टार्ट-अप ईको सिस्टम और अधिक मजबूत हुआ है।
प्रदेश को उद्योग निवेशक गंतव्य बनाने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। राज्य में युवाओं के स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए एक नई हिम स्टार्ट-अप स्कीम तैयार की जाएगी, जिसके तहत इच्छुक स्टार्ट-अप और इन्क्यूवेटर को वित्तीय और गैर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस वित्त वर्ष के दौरान कृषि उत्पादों की वैल्यू चेन और वैल्यू एडिशन और मजबूत करने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट थ्री प्रोडक्टस प्रोग्राम को शुरू किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here