भावना ठाकुर,
06 जुलाई / सोलन।
जिला पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता मिली है। SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया और उसकी तलाशी में 4.17 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दिनांक 5 जुलाई 2026 को अमल में लाई गई। आरोपी की पहचान राजेश कुमार (25 वर्ष) पुत्र श्री कृष्ण कुमार, निवासी गाँव जरींड, डाकघर धार गौरा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
बरामद मादक पदार्थ के आधार पर पुलिस थाना सदर, जिला सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया। अन्वेषण के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद, उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत पाबंद (बंधक/नोटिस) किया गया है।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से मादक पदार्थ खरीदता था और उसका संपर्क तस्करी गिरोह से तो नहीं है। फिलहाल मामले की आगामी जांच जारी है।








