Home क्राइम ठियोग पुलिस की तत्परता: लापता तीन नाबालिग बच्चे 8 घंटे के भीतर...

ठियोग पुलिस की तत्परता: लापता तीन नाबालिग बच्चे 8 घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर से सकुशल बरामद

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

17 नवंबर / ठियोग (शिमला)।

Jeevan Ayurveda Clinic

ठियोग क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया था, जिन्हें ठियोग पुलिस ने तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते महज 8 घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस थाना ठियोग में दिनांक 16.11.2026 को एफआईआर संख्या 174/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार तीनों बच्चे, जिनकी आयु 14 से 15 वर्ष के बीच है और जो ठियोग के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं, दिनांक 15.11.2026 को शाम करीब 6 बजे दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ठियोग पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश के लिए प्रयास तेज किए।

पुलिस टीम ने त्वरित जांच एवं समन्वित प्रयासों के माध्यम से तीनों बच्चों को महज 8 घंटे के भीतर हरियाणा के पिंजौर क्षेत्र में गांव घाटीवाला (बिटना) बाईपास, शिवलोत्री मंदिर के समीप टिपरा से सकुशल तलाश कर लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि तीनों बच्चे बिना अपने परिजनों को सूचित किए घूमने के लिए घर से बाहर चले गए थे। तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here