Home कल्चर साई इंटरनेशनल स्कूल में 14वां वार्षिक समारोह ‘RHYTHM OF UNITY’ धूमधाम से...

साई इंटरनेशनल स्कूल में 14वां वार्षिक समारोह ‘RHYTHM OF UNITY’ धूमधाम से मनाया गया

4
0

भावना ठाकुर,

17 नवंबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

साई इंटरनेशनल स्कूल, सोलन का 14वां वार्षिक समारोह ‘RHYTHM OF UNITY’ मंगलवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार, कोठों (Kotho Auditorium), सोलन में बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और विविधताओं के बीच एकता, प्रेम एवं सद्भावना का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मा छोडोन (HAS), जिला पर्यटन विकास अधिकारी (DTDO), उपस्थित रहीं। वहीं, डॉ. राज कुमार पराशर, उप जिला शिक्षा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि तथा कृपाल सिंह, चेयरमैन, ग्रीन हिल्स इंजीनियरिंग कॉलेज, विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त राजीव चोपड़ा, चेयरमैन, साउथवेल, मासूमा सिंघा, वीना बख्शी आदि एवं लायंस क्लब के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘Rhythm of Unity’ की भावना को जीवंत किया।

समारोह का विशेष आकर्षण माताओं द्वारा प्रस्तुत नाटी नृत्य रहा, जिसने हिमाचली संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों ने देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री रामिंदर बावा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती मीरा गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि श्रीमती पद्मा छोडोन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन आपसी एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समरसता के संदेश के साथ हुआ।

साई इंटरनेशनल स्कूल का यह वार्षिक समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, हिमाचली संस्कृति और सामुदायिक सहभागिता का यादगार उत्सव बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here