भूपेंद्र ठाकुर,
12 जून / नेरवा ( शिमला )।
हिमाचल के खेल इतिहास में आज सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। पहली बार प्रदेश में टेनिस वॉलीबॉल की 28वीं नेशनल चैंपियनशिप का आगाज नेरवा के स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल परिसर में होगा। देश भर से 500+ खिलाड़ी और 22 राज्यों की टीमें ने भाग लिया। आयोजक हिमाचल टेनिस बॉल संघ ने इसे हिमाचल के ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए “गेम चेंजर” बताया।

हिमाचल की धरती पर इतिहास रचा जा रहा है। आज तक कभी नहीं हुआ, वो आज हो रहा है। शिमला का नेरवा टेनिस वॉलीबॉल की 28वीं नेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी हो रही है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित जिला परिषद नेरवा चंदलोग वार्ड से भूपेंद्र सिसोदिया, विशिष्ट अतिथि रेखा योगेश अजटा, विशेष अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित उप प्रधान ग्राम पंचायत चंदलोग नेरवा कार्तिक तंगड़ाईक, PTA प्रेसिडेंट हिमालयन पब्लिक स्कूल नेरवा होमिंदर पोटन, सेवानिवृत शिक्षक सुरेंद्र शर्मा, नवनिर्वाचित प्रधान ग्राम पंचायत मानु भविया मनोहर दत्त शर्मा , टेनिस वालीबॉल फेडरेशन इंडिया के संस्थापक डॉक्टर वेंकटेश बांगवाड, सीईओ टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन डीआर जड़ेजा, वाइस प्रेसिडेंट प्रताप झाला गुजरात, वाइस प्रेसीडेंट डॉ प्रियानंद मणिपुर, जयशंकर सचिव बिहार, अनिल मोठ सचिव राजस्थान, शरद पंसारी सचिव छत्तीसगढ़, खुशबू कोषाध्यक्ष बिहार, हरिशंकर सचिव दिल्ली एनसीआर, राजेश वाइस प्रेसिडेंट दिल्ली एनसीआरपब्लिक स्कूल, निकिता सचिव दिल्ली ने छात्रों के खेल कौशल तथा रंगारंग कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
“हिमाचल के बच्चों को नेशनल लेवल का प्लेटफॉर्म देना ही हमारा सपना था। आज वो सपना सच हुआ। ये सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, हिमाचल के खेल भविष्य की नींव है।”टेनिस वॉलीबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष यादुराज चौहान तथा महासचिव गोविंद सिंह चैंईक ने
बताया कि 3 दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप से कई खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय कैंप के लिए भी होगा।
जोकि हिमाचल के लिए गर्व का पल है। रिपोर्ट डी.डी जस्टा नेरवा।








