भावना ठाकुर,
13 जून / परवाणू (सोलन)।
जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू), सोलन ने आज प्रातः एक गुप्त सूचना के आधार पर चक्की मोड़ के पास स्थित एक होटल में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने होटल के एक कमरे से 10 लोगों को ताश के पत्तों पर नकद दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 01 महिला और 09 पुरुष शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, गैम्बलिंग चिप्स/कॉइन और जुए की राशि के रूप में कुल ₹78,078/- बरामद किए गए। सभी सबूतों को नियमानुसार कब्जे में ले लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- नवीन (निवासी डेराबस्सी, मोहाली)
- अनूप (निवासी पटियाला, पंजाब)
- मोहन सिंह (निवासी जिला सिरमौर, हि.प्र.)
- विक्रम सिंह (निवासी देहरादून, उत्तराखंड)
- तायडे गणेश (मूल निवासी बुलढाणा, महाराष्ट्र; वर्तमान निवासी पंचकूला, हरियाणा)
- साहिल (निवासी जीरकपुर, पंजाब)
- संजू राम (निवासी जिला पंचकूला, हरियाणा)
- मोहित मेहता (निवासी जिला करनाल, हरियाणा)
- करण कुमार (निवासी मोहाली, पंजाब)
- कंचन सिंह (निवासी रोहिणी, दिल्ली) – महिला
सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत उन्हें पाबंद किया है।

फिलहाल, पुलिस आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।








