भावना ठाकुर,
18 जुलाई / सोलन।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तरसेम भारती ने आज सोलन में नगर निगम के नए कमिश्नर राजदीप सिंह (आईएएस) से उनके कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर को कार्यभार संभालने पर बधाई दी और सोलन शहर के विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

इसके साथ ही तरसेम भारती ने नगर निगम सोलन की नई मेयर सुष्मा शर्मा और डिप्टी मेयर गौरव राजपूत से भी भेंट की और उन्हें नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस विशेष भेंट के दौरान तरसेम भारती के साथ उनकी पत्नी मधु भारती और बेटी दीक्षा भारती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
*वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति😗
इस भेंट के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सह-संयोजक विक्रम मट्टू और रेहड़ी-फड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व ज़िला संयोजक सुभाष शर्मा भी उपस्थित रहे। भेंट के दौरान सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने सोलन नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर सकारात्मक चर्चा की।








