भूपेंद्र ठाकुर,
29 अक्टूबर / शिमला।
दिनांक 24.10.2026 को चलौंठी में एक युवक पर लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एफआईआर नंबर 75/2026 दिनांक 24.10.2026, धारा 109, 126(2), 115(2), 191(2) एवं 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता आतिश राठौर (22 वर्ष), निवासी तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की शिकायत के अनुसार चलौंठी में उसके साथी अर्पित राठौर पर लकड़ी के डंडों से हमला किया गया, जिससे अर्पित राठौर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मामले की अन्वेषण के दौरान पुलिस ने आदित्य काल्टा, पुत्र श्री सुरिन्द्र सिंह, निवासी गांव मंगवानी, डाकघर जांगला, तहसील एवं थाना चिड़गांव, जिला शिमला को दिनांक 29.10.2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।






