भूपेंद्र ठाकुर,
29 अक्टूबर / शिमला।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की डिटेक्शन सेल टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास कार्रवाई करते हुए लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। दिनांक 29.10.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी एक कार की तलाशी ली गई, जिस दौरान कार में बैठे सचिन वर्मा (27 वर्ष) तथा निखिल ठाकुर (26 वर्ष), निवासी ठियोग क्षेत्र, जिला शिमला के कब्जे से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर नंबर 158/2026 दिनांक 29.10.2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।






