Home कल्चर न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

न्यूजीलैंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

01 अक्तूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन का हिमाचल की आर्थिकी में महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश सरकार बागवानी को सुदृढ़ करने के लिए नवीन तकनीक व नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए हिमाचल व न्यूजीलैंड के किसानों व बागवानों के लिए एक्सपोजर विजिट करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में प्राकृतिक खेती से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि न्यूजीलैंड, हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक है। उन्होंने न्यूजीलैंड द्वारा प्रदेश में प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
इस अवसर पर महापौर नगर निगम शिमला सुरेन्द्र चौहान, मुख्य सचिव के.के. पंत, न्यूजीलैंड के विशेष कृषि व्यापार दूत नाथन गाइ, कांउसलर प्राथमिक उद्योग, उच्चायोग जेम्स वॉ, कृषि साझेदारी प्रबंधक सुश्री प्रियम अरोड़ा, सुश्री डेनियल व लैकलन उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here