Home डेली न्यूज़ राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दीं

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की बधाई दीं

70
0

हिमाचल समय, शिमला, 31 दिसम्बर ।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नव वर्ष 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नव वर्ष प्रत्येक घर में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा तथा प्रगति एवं विकास के नए सुअवसरों का सृजन होगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

06 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 जनवरी, 2026 को
राज्यपाल ने कहा कि नव वर्ष आशाओं, सकारात्मक सोच और एक मजबूत, स्वस्थ एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का समय है। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण के लिए समर्पण और सौहार्द के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं

उन्होंने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अनुशासन, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाने तथा नशा मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध प्रदेश के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की। राज्यपाल ने वर्ष 2026 में प्रदेश के निरंतर विकास और सौहार्द के लिए प्रार्थना की।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here