Home राजनीतिक मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया

मुख्यमंत्री ने तारा देवी मंदिर में शीश नवाया

66
0
Tara Devi Mandir Shimla
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।

हिमाचल समय, शिमला, 01 जनवरी।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Jeevan Ayurveda Clinic
CONGRESS

06 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 06 जनवरी, 2026 को

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

him ad

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में आध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया, जिनमें प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी रही। इसके अतिरिक्त,

मुख्यमंत्री ने नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं

आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं। उन्होंने कहा कि दैवीय शक्ति के आशीर्वाद से और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर तथा ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here