Home क्राइम शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: 9 ग्राम चिट्टा और 12 हजार रुपये...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: 9 ग्राम चिट्टा और 12 हजार रुपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

9
0

– थाना ढली व स्पेशल सेल ने संयुक्त कार्रवाई में किया खुलासा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

भूपेंद्र ठाकुर,

22 जुलाई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस का नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस थाना ढली एवं स्पेशल सेल शिमला की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹12,000 नकद बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जुलाई 2026 को गश्त एवं सुरागबुरी के दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति फागू की ओर से शिमला आते हुए चिट्टा की सप्लाई देने जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोका और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में सख्त तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 09 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) व ₹12,000 नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप (39 वर्ष), निवासी कोटी, जिला शिमला तथा मनोज (33 वर्ष), निवासी ढली, जिला शिमला के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना ढली में अभियोग संख्या 62/2026, दिनांक 21.07.2026, अधीन धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किस सप्लाई चेन से जुड़े हैं तथा इनके अन्य किन-किन साथियों की भूमिका है। शिमला पुलिस का यह अभियान नशे के खिलाफ जंग में एक अहम सफलता माना जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here