
हिमाचल समय, मंडी, 06 जून।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित करने और उन्हें प्रेरित करने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और अनूठी पहल शुरू की है।

इस पहल के तहत, ‘डीसी फॉर ए-डे’ (एक दिन के लिए उपायुक्त) नामक अभियान के माध्यम से होनहार छात्रों को जिला प्रशासन की कमान संभालने का अनूठा अवसर दिया जा रहा है।
इस बार इस गौरवशाली अवसर की मुख्य अभिनेत्री बनी हैं जिले की होनहार बेटी अन्वी सिंह। उन्हें एक दिन के लिए मंडी जिले की उपायुक्त (डीसी) बनने का सम्मान प्राप्त हुआ।
अन्वी सिंह ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा वर्ष 2025 में शानदार सफलता हासिल की है।
उन्होंने न केवल मंडी जिले में टॉप किया, बल्कि पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
अन्वी सिंह सरकाघाट उपमंडल के डून गांव की निवासी हैं और आलोक भारती विद्यालय, कोटली की छात्रा हैं।
उनकी इस अद्भुत सफलता पर उनके माता-पिता श्री विक्रम सिंह ठाकुर और श्रीमती अनीता वर्मा गर्व महसूस कर रहे हैं।
जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल ‘डीसी फॉर ए-डे’ का मुख्य उद्देश्य है मेहनत और प्रतिभा को सार्वजनिक रूप से सराहना देना
SILB में स्वच्छता अभियान और रैली के साथ विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन
और अन्य छात्रों को भी उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करना। अन्वी सिंह को यह अवसर प्रदान करना निश्चित ही उनके भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा
और जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मंडी जिला प्रशासन की यह पहल काफी प्रशंसनीय मानी जा रही है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








