Home क्राइम सोलन पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बाइक चोरी के दो आरोपियों...

सोलन पुलिस ने 36 घंटे के भीतर बाइक चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन अन्य मोटरसाइकिल बरामद

4
0

भावना ठाकुर,

04 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

सोलन पुलिस ने बीते दिनों शहर के बीडीओ कार्यालय के निकट से हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए मात्र 36 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पंजाब के लुधियाना से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

प्रकरण की शुरुआत

दिनांक 1 जुलाई, 2026 को सोलन निवासी श्री प्रीतम साधुरवा ने पुलिस थाना सदर, सोलन में शिकायत दर्ज कराई कि 28 जून, 2026 को शाम 4:43 से 4:50 बजे के बीच उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (संख्या WB-42BE-4043) को बीडीओ कार्यालय, सोलन के पास पार्क किया था, जो कुछ ही देर में गायब हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2) व 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो अज्ञात युवकों को बाइक चोरी करते हुए देखा गया। फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के आवागमन मार्गों और गतिविधियों की बारीकी से जांच की।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर पूछताछ

पुख्ता सबूतों के बाद पुलिस ने 2 जुलाई, 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके नाम इस प्रकार हैं:

· नरजीत सिंह (पुत्र श्री जसवीर सिंह), आयु 36 वर्ष, निवासी एमजेके नगर, लोहरा, लुधियाना, पंजाब।
· कुलविंदर महेश (पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह), आयु 33 वर्ष, निवासी गांव रोहिरा, तहसील अहमदगढ़, जिला संगरूर, पंजाब।

दोनों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने लुधियाना से तीन और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कराईं।

अन्य संभावित वारदातों की जांच जारी

पुलिस अब बरामद बाइकों के मालिकों की पहचान कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी किसी संगठित वाहन चोर गिरोह से जुड़े हैं। उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य राज्यों या जिलों में की गई संभावित चोरी की वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की अपील

सोलन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें, लॉक आदि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत निकटतम पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर सूचना दें। पुलिस का कहना है कि जन सहयोग से ही इस प्रकार के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here